फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूद्वारे के दानपात्र से चोरों  ने उड़ाई 50 हजार की नकदी

Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं। 
विज्ञापन
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने गहरा फार्म के गुरूद्वारे में लगे दान पात्र से करीब 50 हजार रुपये की नकदी पार कर दी तो वहीं शंकरपुरवा, खालेपुरवा गांवों से पांच भैंसें पार कर दिए। इन चोरियों से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन

शनिवार की ही रात पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाते हुए चोरों ने कस्बे के मजरा गहराफार्म में पलिया निघासन स्टेट हाईवे किनारे स्थित गुरूद्वारा फतेहगढ़ सिंह साहेब में रखे दान पात्र से 50 हजार की नकदी साफ कर दी। चोरों ने यहां ताले को सारिया से तोड़कर  चोरी का अंजाम दिया। रविवार की सुबह जब लोग मत्था टेकने पहुंचे तो दान पात्र का ताला टूटा देख हक्के-बक्के रह गए। बाबा बलबीर सिंह ग्रंथी ने बताया कि दानपात्र में करीब 50 हजार की नकदी थी। इसके अलावा पुलिस से बेखौफ चोरों ने खालेपुरवा गांव के रिंकू चौहान की एक भैंस, शंकर पुरवा गांव के छंगालाल के दो भैंसे और इसी गांव के सुकई लाल के भी दो भैंसें जिनकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है, पार कर दिए। चोरी की तहरीरे मझगईं चौकी और पलिया थाने में दे दी गईं। सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया। एक रात में हुई ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में डर बैठ गया है और पुलिस के खिलाफ उनमें गुस्सा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें