एसडीएम ने कहा, शीघ्र ही वसूला जाएगा जुर्माना
शहर के एक पेट्रोल पंप पर जांच में तीन वेंडिंग मशीनों में से दो पर घटतोली की पुष्टि हुई है। एसडीएम सदर ने बताया कि इस मामले में संबंधित पेट्रोल पंप स्वामी पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को एसडीएम सदर सैमुअल पाल को कलक्ट्रेट के पीछे स्थित कटियार फिलिंग स्टेशन पर डीजल और पेट्रोल की घटतोली की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के आधार पर एसडीएम ने फिलिंग स्टेशन की वेंडिंग मशीनों की जांच की तो पेट्रोल और डीजल की एक-एक वेंडिंग मशीन से तेल भरवाने पर दोनों में 10-10 मिली लीटर तेल कम निकला।
एसडीएम सैमुअल पाल ने बताया कि घटतोली के आरोप की पुष्टि होने के बाद पेट्रोल पंप स्वामी से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने पेट्रोल पंप पर लगे अग्निशमन यंत्रों और आग से सुरक्षा के दूसरे प्रबंधों का निरीक्षण किया। इन पर एक्सपायरी डेट नहीं थी।