जीआरपी चौकी प्रभारी मैलानी ने सोमवार की सुबह स्टेशन परिसर से दो युवकों को पांच किलो डोडा के साथ पकड़ने का दावा किया है। दोनों पकड़े गए युवकों को जीआरपी ने जेल भेज दिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी मानवेंद्र पाठक ने बताया कि मैलानी स्टेशन पर सावन का सोमवार होने के कारण मैलानी चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सांड्याल गश्त पर थे। इस दौरान प्लेटफार्म पर संदिग्ध दिख रहे दो युवक उन्हें देखकर भागने लगे। जिस पर जब उन्होंने दोनो को रोककर तलाशी ली, तो पूरनपुर थाना के उदयपुर खुर्द निवासी इरशाद पुत्र मोहम्मद शमशेर के पास से तीन किलो और इसी थाना क्षेत्र के पजाका निवासी राकेश जाटव पुत्र भगवानदीन के पास से दो किलो डोडा बरामद हुआ। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।