कस्बे में तीन दिन पूर्व किराने की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया किराने के सामान बरामद करने का दावा किया है। इनके कब्जे से दो तमंचे भी बरामद हुए हैं।
26/27जनवरी की रात कस्बे के मुख्य चौराहे के पास स्थित अमित गुप्ता की किराने की दुकान का शटर तोड़कर लगभग 80 हजार का सामान चोरी कर लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। एसओ आनंद शाही ने बताया कि वह वांछित अभियुक्तों की तलाश में गुरुवार सुबह कस्बे में दबिश दे रहे थे, तभी गुरुद्वारे के पास दो संदिग्ध लोग कुछ सामान लिए खडे़ दिखाई दिए। पूछताछ करने पर पुलिस को दोनों पर शक हुआ तो उनकी तलाशी लेने पर एक-एक तमंचा, कपड़े की गठरी में किराने का सामान और तीन पंखे बरामद हुए। पकड़े गए युवकों में भन्ने निवासी कस्बा मैगलगंज व सतीश निवासी गांव रहिजनियां शामिल हैं।