फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकन समिति से खाद बिक्री के 21 हजार रुपये गायब

Fri, 21 Aug 2015 11:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी क्षेत्र के गोकन साधन सहकारी समिति से खाद बिक्री के 21576 रुपये गायब हो गए हैं। समिति के एकाउंटेंट विशेष कुमार ने मोहम्मदी कोतवाली में तहरीर देकर विभाग के ही एडीसीओ पर खाद बिक्री की रकम बैंक में जमा कराने के नाम पर गायब कर देने का आरोप लगाया है। वहीं मोहम्मदी ब्लाक के  तमाम समितियों के सचिव सहायक निबंधक मंगल सिंह से मिलने लखीमपुर पहुंचे और इसकी शिकायत की। आरोप है कि एडीसीओ हर माह समितियों से दो से तीन हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी इस मामले में विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सहायक निबंधक मंगल सिंह का कहना है कि संबंधित एडीसीओ को शनिवार को बुलाया गया है। जिसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति गोकन के सचिव सुशील तिवारी की अगुवाई में शुक्रवार को मोहम्मदी ब्लाक के सचिव अरविंद गुप्ता, अवधेश दीक्षित, अवधेश शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी, राकेश शुक्ला, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी समेत कई सचिव विकास भवन सहायक निबंधक के कार्यालय पहुंचे। सचिव सुशील तिवारी ने बताया कि गुरुवार को वह समिति पर नहीं थे, एकाउंटेंट विशेष कुमार ही किसानों को खाद बिक्री कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एडीसीओ समिति पर पहुंच गए। उन्होंने सचिव की जानकारी ली और फिर पैसे की मांग करने लगे। जिस पर विशेष कुमार ने छह महीने से वेतन न मिलने का हवाला देते हुए सचिव से बात करने को कहा। विशेष के मुताबिक इस दौरान एडीसीओ ने खाद बिक्री के 21576 रुपये जिला सहकारी बैंक में जमा कराने की बात कहते हुए उठा लिया। आरोप है कि इसके बाद वह बैंक में नहीं मिले। विशेष ने इसकी जानकारी सचिव को देते हुए मोहम्मदी कोतवाली में भी तहरीर दी। इस बाबत सहायक निबंधक मंगल सिंह का कहना है कि गोकन सहकारी समिति का प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। सचिवों ने कार्यालय में पत्र दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें