गंगापुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष के कई लोग जख्मी हो गए।
गंगापुर निवासी राम दयाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले ब्रजलाल के पुत्र राम लड़ैते तथा महेंद्र उसे सुबह पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर बचाने आईं उसकी पुत्रियों सविता, अनीता, सीमा को भी इन लोगों ने मारा पीटा। जिससे रामदयाल का सिर फूट गया तथा पुत्रियों को गुम चोटें आईं। पुलिस ने राम दयाल, अनीता तथा सीमा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए पीएचसी भेज दिया। थाना प्रभारी एसएन द्विवेदी ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएग़ी, जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।