फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा सुनकर वापस जा रहे युवक का सड़क पर मिला शव

Thu, 27 Oct 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल होने से मौत की आशंका
विज्ञापन

गोला थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव का रहने वाला है मृतक
गोला रोड बस्तौला चौराहे से एक किमी दूरी पर साइकिल सवार ग्रामीण का शव मिला है, ग्रामीण की मौत का कयास किसी वाहन की चपेट में आने से होना प्रतीत हो रही है, सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट का निशान भी था। सुबह निकले लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है, बाद में साइकिल के नंबर के आधार पर उसकी पहचान गोला कोतवाली के हमीदाबाद गांव के निवासी के रूप में हुई है। 
भीरा थाना क्षेत्र के गोला रोड पर एक युवक के शव पड़े होने की खबर से सनसनी फैल गई। पास में ही एक साइकिल भी पड़ी थी। सुबह रास्ते से निकले लोगों ने पुलिस को एक अज्ञात लाश पड़ी होने की खबर दी। मौके पर पहुंचे भीरा एसओ जितेंद्र सिंह यादव ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। वहीं, मृतक की साइकिल पर पीछे से ठोकर लगने के निशान थे, वहीं शव के सिर से निकले खून देखकर हालत देखकर प्रतीत हो रहा था कि बीती आधी रात के करीब ही मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बाद में साइकिल पर पड़े नंबरों के आधार पर अमर उजाला ने साइकिल विक्रेता से संपर्क कर साइकिल खरीदने वाले का नाम-पता मालूूम किया, तब जाकर शिनाख्त हो सकी। 
विज्ञापन


गोला के हमीदाबाद का रहने वाला था मृतक
भीरा पुलिस के मुताबिक गोला थाना क्षेत्र के हमीदाबाद गांव का मालती पुत्र माखन लाल (35) साइकिल से बिजुआ कस्बे में आयोजित बौद्घ कथा में शामिल होने आया था। रात को कथा सुनकर वह अपने गांव वापस जा रहा होगा, कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। उधर, बिजुआ में कथा आयोजकों ने कल के कार्यक्रम में मालती के शामिल होने से इंकार किया है, हालांकि रात 11 बजे कथा संपन्न होने के बाद भी अगर कोई ग्रामीण वापस जा रहा होगा तो घटना का समय करीब 12 से एक बजे के करीब का होना चाहिए। भीरा एसओ जितेंद्र सिंह के मुताबिक मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। 
विज्ञापन


साइकिल की डिटेल से हो सकी पहचान
मृतक की जेबों में कोई पहचान या मोबाइल न मिलने से उसकी शिनाख्त नही हो पा रही थी, अमर उजाला ने मृतक की नई प्रतीत हो रही साइकिल से उसकी डिटेल खंगाली। 

रात को एसपी की गश्त के निर्देशों की खुली पोल
बिजुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के इलाके में बीती रात से शव पड़े होने से पुलिस अंजान रही। गोला-बस्तौला मार्ग वैसे भी काफी सुनसान होता है, इस रोड पर गोला, मूड़ा के अलावा इलाके के कई गांवों को जाने का रास्ता है, रात को सभी प्रमुुख रास्तों पर चेकिंग करने के एसपी के निर्देश अगर माने गए होते तो इस दुर्घटना की सूचना रात को ही मिल जाती, सुबह साढ़े सात बजे तक पुलिस को कोई जानकारी नही थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कौए शव को नोंच कर खा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें