फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर गैंगरेप, सड़क किनारे फेंका

Wed, 29 Mar 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घर से 40 किमी दूर अर्द्धबेहोशी की हालत में मिली पीड़िता
तीन रिश्तेदारों और बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज

शहर से सटे गांव लालपुर के पास हाईवे पर दर्द से कराहती मिली एक युवती को यूपी 100 पुलिस फरधान सीएचसी ले गई, जहां से उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती के परिवार के मुताबिक उनके तीन रिश्तेदार उसे जबरन बोलेरो में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला अस्पताल की सीएमएम डॉ. मीरा वर्मा ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए कहा कि पैथोलॉजी जांच के बाद रेप की पुष्टि होगी। पीड़िता की मां की तहरीर पर गोला कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गोला क्षेत्र की पीड़िता के अनुसार वह सोमवार की शाम चार बजे घरेलू सामान लेने गोला गई थी। सामान लेकर पैदल घर आ रही थी। शाम करीब साढ़े छह बजे गांव खुटार रोड फकीर बाबा के स्थान के पास मोड़ पर पीछे से आई बोलेरो में रिश्तेदार राजीव ने तमंचा लगाकर उसे अगवा कर लिया और गाड़ी में डाल लिया। गाड़ी के अंदर राजीव के पिता परमेश्वर, उनका भांजा अनिल भी था। आरोपियों ने गाड़ी में बैठाते ही उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। मंगलवार की सुबह जब उसे होश आया तो वह सड़क किनारे पड़ी थी। उसने उठने का प्रयास किया तो उठ नहीं सकी। उसे काफी दर्द हो रहा था।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि उसके साथ बोलेरो चालक समेत चारों लोगों ने दुराचार किया। सुबह गांव के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वे मौके पर पहुंचे और देखा कि युवती के कपड़ों में मिट्टी और पुआल लगा था। वह अर्द्धबेहोशी की हालत में कांप रही थी। सूचना मिलने पर यूपी 100 की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पुलिस ने उसे सीएचसी लाकर भर्ती कराया।
उधर पीड़िता सोमवार को जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची, तो पिता और परिवार के लोगों ने आसपास की रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पिता ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े छह बजे गोला कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी की तहरीर दी। इसी बीच फरधान सीएचसी से उनके पास फोन आया कि उनकी पुत्री अस्पताल में भर्ती है। परिवार के लोग जब अस्पताल पहुंचे तो पुत्री की हालत देख उनके होश उड़ गए। महिला डॉक्टर के न होने के कारण डॉक्टर ने पीड़िता को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गोला कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से परमेश्वर, राजीव और अनिल को नामजद कर एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 342 और 376 डी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

युवती के आरोपों के आधार पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। एक ही परिवार का मामला है और पुरानी रंजिश चल रही है। सभी पहलुओं पर विवेचना की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कुमार झा, एसपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें