बल्लीपुर गांव में दोपहर को अचानक लगी आग से दो घारी जलकर राख हो गईं। उसमें बंधे तीन मवेशी और गेहूं मशीन आदि सामान जल गया। अग्निकांड में लाखों के नुकसान अनुमान है।
बल्लीपुर खुर्द में मेला मैदान के पास के निवासी रामकुमार और ओमप्रकाश की घारी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। घर के सभी लोग खेत पर गए थे जिससे घारी में बंधे मवेशियों को लोग खोल न सके और तीन मवेशी बुरी तरह झुलस गए। इसमें भैंस, भैंसा और एक गाय 90 प्रतिशत तक जल गईं जो कि रामकुमार की थीं। अग्निकांड में ओमप्रकाश की गेहूं की मशीन और अन्य सामान स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाकर अन्य घरों को जलने से बचाया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौक्े पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।