फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत

Fri, 20 Feb 2015 10:45 PM IST
सिकंद्राबाद/भूपतिपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम पिपरी नरायनपुर और जमौरा के बीच भैंस को बचाने के चक्कर में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नीमगांव के ग्राम बरुई निवासी 25 वर्षीय रामलखन और मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हवापुर निवासी संजय, गोला के महराज नगर निवासी ओमप्रकाश ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर जा रहे थे तभी ग्राम पिपरी और जमौरा के बीच गोला कस्ता मार्ग पर एक भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे राम लखन की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि संजय और ओम प्रकाश घायल हो गए। राहगीरों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर घायल संजय को बाहर निकाला और 108 एबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर एसओ बृजेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें