फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगलीडर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार 

Tue, 29 Nov 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी/महेवागंज।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फूलबेहड़, पलिया और मैगलगंज में की थी डकैती 
विज्ञापन

लैपटॉप, मोबाइल, जेवर समेत हजारों का सामान बरामद
 क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम के सहयोग से फूलबेहड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पलिया, मैगलगंज और फूलबेहड़ इलाके में डकैती डालने वाले गैंगलीडर समेत तीन बदमाशों को दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे में 14 हजार रुपये, दो लैपटॉप, मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों रुपये का सामान बरामद किया है।
पुलिस लाइंस में एसपी मनोज कुमार झा ने पत्रकारों को बताया कि 23 अक्तूबर की रात थाना फूलबेहड़ के गांव दाउदपुर निवासी हरिश्चंद्र, 24 अक्तूबर की रात थाना पलिया कलां के गांव अफीमीपुरवा निवासी रीतेश कुमार और चार नवंबर की रात थाना मैगलगंज के गांव ढखौरा में तीन घरों में डकैती की वारदात हुई थी। एसपी ने बताया कि बदमाशों की धड़पकड़ के लिए सीओ धौरहरा हरिराम वर्मा के नेतृत्व में पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को लगाया गया था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि फूलबेहड़ का मोरध्वज गैंग क्षेत्र में सक्रिय है। इस पर पुलिस ने गैंगलीडर समेत उसके अन्य सदस्यों की तलाश शुरू की। 28 नवंबर को पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी गैंगलीडर मोरध्वज विश्वकर्मा, गांव राजापुर निवासी सद्दाम और भानू को दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों से कब्जे से तीनों वारदातों में लूटे गए सामान में दो लैपटॉप, एक मोबाइल, जेवरात और 14 हजार रुपये बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गैंगलीडर पर दर्ज हैं कई मुकदमे 
गैंगलीडर मोरध्वज विश्वकर्मा पर थाना फूलबेहड़ में नौ, सदर कोतवाली में 18, थाना खीरी में तीन, मैगलगंज, नीमगांव और पलिया में लूट, चोरी, हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उसके साथी सद्दाम के खिलाफ नीमगांव में एक और थाना निघासन में दो मामले दर्ज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें