फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीरा में 10 साल की बच्ची से गैंगरेप

Wed, 10 Aug 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
gangrape - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने रात को भगा दिया सुबह लिखी रिपोर्ट
भीरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम शौच के लिए गई 10 साल की मासूम बच्ची से गांव के ही दो युवकों ने गन्ने के खेत में दुराचार किया। इस दौरान उनका एक साथी पहरेदारी करता रहा। दरिंदों के चंगुल से छूटकर जब बच्ची घर पहुंची तो डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। देर शाम को मजदूर पिता के घर आने पर बेटी ने उन्हें पूरी बात बताई। तब पिता थाने गया, मगर वहां मिले एक मात्र सिपाही ने उन्हें यह कह कर वापस भेज दिया कि रिपोर्ट सुबह दर्ज होगी। बुधवार सुबह रिपोर्ट दर्ज की गई। मेडिकल में प्रथम दृष्ट्या रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

बच्ची के पिता के मुताबिक मंगलवार को वह किसी काम से पलिया गए थे। घर पर बेटी और दो बेटे थे। बच्ची की मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बेटी खाना बनाकर खेत पर शौच को गई थी, इसी दौरान गांव के तीन युवकों ने उसे गन्ने के खेत में खींच लिया। युवकों में से दो ने उसका मुंह दबाकर दुराचार किया, इस दौरान तीसरा युवक खड़ा रहा। रात को जब वह घर आया तो उसकी बेटी रोती हुई मिली। उसकी हालत देखकर काफी पूछने पर उसने अपने साथ हैवानियत बयां की। तब पिता रात को ही पड़ोस की एक महिला के साथ थाने पहुंचे लेकिन उस वक्त पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहां उन्हें एक सिपाही ही मिला। बुधवार सुबह जाकर उन्होंने तहरीर दी। इसमें गांव के ही रामदास व झब्बू और खुटार थाना क्षेत्र के खमरिया के पुरुषोत्तम पर बलात्कार की धारा और पाक्सो एक्ट लगाया गया है। तीनों आरोपी फरार हैं। सूत्रों के अनुसार  मेडिकल में प्रथम दृष्ट्या मामला सही पाया गया है। बलात्कारी कौन और कितने थे यह पता करने के लिए स्लाइड जांच के लिए भेज दी गई है। एसओ भीरा जितेंद्र यादव के मुताबिक तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें