फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत मित्र ने प्रधान पुत्र पर लगाया मारपीट का आरोप

Wed, 24 Feb 2016 08:06 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड परिसर में पंचायत मित्रों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। उनका आरोप है कि पतवारा गांव की प्रधान के पुत्र ने एक पंचायत मित्र से मारपीट की है। जिसमें वह जख्मी भी हो गया है। उन्होंने पुलिस को भी तहरीर दी है और बीडीओ को भी इसकी जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम पंचायत के गांव चमरौधा निवासी पंचायत मित्र मनोज कुमार पुत्र गंगाराम ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति का है। बुधवार को वह गांव के कुलदीप सिंह के खेत के पास मनरेगा के तहत मजदूरों से काम करा रहा था। पंचायत मित्र का आरोप है कि हाल ही में चुनी गई महिला प्रधान का बेटा उससे पहले से रंजिश मानता है। आरोप है कि बुधवार को वह कार्य स्थल पर पहुंचा और उसे जातिसूचक गालियां देकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिसमें वह जख्मी हो गया। इसकी जानकारी उसके साथी पंचायत मित्रों को मिली तो उन्होंने ब्लाक पहुंचकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। पंचायत मित्रों ने मामले में प्रधान पुत्र पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें