फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से गिरी दुकानें, बेटे की मौत

Wed, 24 Feb 2016 08:02 PM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-24 पर बस स्टैंड पिलखुवा के सामने बुधवार सुबह छह बजे हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया। हादसे में पांच दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। मलबे में पिता-पुत्र दब गए। बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा होते ही ट्रक चालक और क्लीनर भाग गए। वहीं शाम को मृतक युवक के परिजनों ने मुआवजे की मांग कर बस स्टैंड पर जाम लगाकर हंगामा किया।

बुधवार सुबह हापुड़ से गाजियाबाद की ओर भूसे से भरा ट्रक जा रहा था। पिलखुवा बस स्टैंड के सामने 10 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया।

दुकानों के पीछे पड़े छप्पर में सो रहे पिता मुर्शिद मजरुददीन और उसका बेटा शबील निवासी खेड़ा मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने दुकानों के मलबे में दबे पिता-पुत्र को बाहर निकाला, लेकिन शबील की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक से बबलू की कोल्ड ड्रिंक, रियाजुल्ल हसन की हेयर कटिंग सेलून, इमामुददीन की खराद, जान मोहम्मद की टायर पंचर और योगेंद्र का गैराज क्षतिग्रस्त हो गया था।

शबील की उम्र 24 साल थी और विवाहित है। उसकी पत्नी रीमा का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के होते ही ट्रक चालक और क्लीनर भाग गए।

वहीं शाम करीब पांच बजे मृतक शबील के परिजनों ने मुआवजे की मांग कर बस स्टैंड पर जाम लगाकर हंगामा किया। तब एसडीएम और सीओ ने किसी तरह लोगों को शांत किया। हालांकि हाईवे करीब 20 मिनट ही जाम रहा।

हादसे मे शबील की मौत की जानकारी है। जाम लगा रहे उसके परिजनों को समझा दिया गया है। सरकार की ओर से उचित मदद का आश्वासन दिया गया है। - कन्हई सिंह, एसडीएम
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें