फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार संदिग्ध लोगों समेत जीप पकड़ी

Tue, 17 Nov 2015 11:22 PM IST
कुकरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी थाना के कुकरा पुलिस चौकी के फोर्स ने बाहरी नंबर की जीप का पीछा कर चार संदिग्धों को दबोच लिया है, जबकि दो जंगल के रास्ते भाग गए हैं। पुलिस ने जीप कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

भीरा-कुकरा मार्ग पर जीप जा रही थी। गश्त पर निकली पुलिस ने बाहरी नंबर देख जीप का पीछा किया। जीप चालक ने पुलिस को आता देख रफ्तार और बढ़ा दी। इस पर पुलिस को शंका हुई। कुकरा चौकी उपनिरीक्षक यदुवीर सिंह, आरक्षी अफरोज खां, मनोज त्रिपाठी, दयाशंकर त्रिपाठी ने पीछा कर जीप को घेर लिया। जीप में हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खरगापुर निवासी कमलेश, सुनील, सौंठन निवासी रामू और गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला नीची भूड़ निवासी नफीश को मौके पर दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने बुलेरो सहित चारों को चौकी लाकर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास 315 बोर का एक तमंचा और 11 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर फरार युवकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें