फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंदा

Tue, 17 Nov 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल से मंगलवार दोपहर मिश्रिख जा रहे एक युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक व उस पर सवार लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मिश्रिख के महमूदपुर गांव निवासी तेजी (38) पुत्र फकीरे मंगलवार दोपहर साइकिल से मिश्रिख जा रहा था। जब वह नैमिषारण्य व मिश्रिख मार्ग पर सूरजपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी।  वाहन की टक्कर लगने से तेजी की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर पर सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें