फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में चार जगह चोरी, लाखों का माल पार 

Sat, 08 Apr 2017 11:15 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कस्बे में लगातार हो रही चोरियों से कस्बे में दहशत है। बीती रात चोरों ने चार जगहों पर चोरी कर लाखों का माल साफ कर दिया। खीरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बीती रात चोरों ने गांव के दो घरों को निशाना बनाया। शब्बन और राशिद अली के घर में चोर दीवार फांद कर घुस गए और कमरे की कुंडी खोल कर अंदर रखे बक्से का ताला तोड़ कर पंद्रह सौ रुपये नगद, एक डेग और आधा किलो चांदी उठा ले गए। 
उसी रात दूसरी जगह खीरी थाने के बिल्कुल निकट मुख्य मार्ग पर मुन्ना खॉ के लोहे के खोखे को निशाना बनाया। मुन्ना खां परचून का सामान और गाड़ियां धोने का सर्विस स्टेशन खोले हैं। चोर खोखे का शटर तोड़ कर और खिड़की की कुंडी खोल कर खोखे में रखा करीब 20 हजार रुपए का सामान और पांच सौ रुपये की नगदी उठा ले गए। सर्विंस स्टेशन में पीछे से सेंध लगाई लेकिन कुछ ले नहीं जा पाए। सुबह जब मुन्ना दुकान खोलने आया तो सामान खेत में बिखरा मिला और ताला टूटा मिला। पीड़ितों ने खीरी थाने में चोरी की तहरीर दी है। 
विज्ञापन

उसी रात मीरा तालाब के पास बने विद्युत उपकेंद्र में एक कमरे की ताला तोड़कर दो कंप्यूटर उठा ले गए। देशराज वर्मा और विक्रम चंद्र गांधी की रात की ड्यूटी थी इस दौरान चोरों ने मौका पाकर पावर हाउस पर बने कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखा एक सील पैक कंप्यूटर तथा एक चालू कंप्यूटर और सीपीयू उठा ले गए। 
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के जेई शेर अली ने बताया कि दो लोगाें की रात की शिफ्ट चल रही थी। रात को 2.30 पर रीडिंग नोट की गई। उसके बाद चोरी हुई है। हो सकता है दोनाें की आंख लग गई हो इस दौरान चोराें ने मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें