फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल अधेड़ को 24 घंटे बाद आया होश

Sat, 08 Apr 2017 11:15 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रंजिशन पीटा था, जिला अस्पताल में भर्ती है पीड़ित
छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
  
चारा लेने खेत की तरफ गए अधेड़ की कुछ लोगों ने लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर दी। हमलावर अधेड़ को मरा समझ मौके से भाग निकले। परिवार वालों ने बेहोशी की हालत में अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां शनिवार को उसे होश आया। थाना फूलबेहड़ पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत कई संगीन धाराओं और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

फूलबेहड़ पुलिस के मुताबिक बंधे के अंदर बसे बसहाभूड़ गांव निवासी 42 वर्षीय चंदा शुक्रवार को गांव किनारे खेत में गन्ने का अगौला छीलने गया था। शाम वापस आते समय कुछ लोगों ने लड़की भगाने के आरोपी की मदद का आरोप लगाते हुए उसकी लाठी डंडो से पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर उसे मरा समझ मौके से भाग निकले। जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने तलाश की। घर वालों ने चंदा को खेत में मरणासन्न हालात में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। साथ ही 108 एंबुलेंस से फूलबेहड़ पीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि आरोपी श्रीधर, राजकिशोर, कन्हैया यादव, जय सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई संगीन धाराओं और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें