फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रैक्टर की टक्कर में चार जख्मी, जाम

Sun, 07 Jun 2015 07:56 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर शनिवार की देररात एक कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इसमें साइकिल सवार समेत चार लोग जख्मी हो गए। आरोप है कि कार को जब रोकने की कोशिश की गई तो चालक ने उन पर रायफल तान दी, जिससे लोग आग बबूला हो गए और ट्रैक्टर डनलप मार्ग पर खड़ाकर जाम लगा दिया। सीओ, एसओ और चौकी इंचार्ज के काफी समझाने पर करीब दो घंटे के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव बेला निवासी विजय और अशोक कुमार दोनों भाई शनिवार को गन्ने के खेत में पानी लगाने गए थे। करीब रात आठ बजे पानी लगाने के बाद विजय ट्रैक्टर लेकर घर जाने लगे। उनका भाई अशोक ट्रैक्टर के पीछे साइकिल से चल रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के साइकिल सवारों को घायल करते हुए ट्रैक्टर में जा भिड़ी। टक्कर होने से ट्रैक्टर सवार विजय, साइकिल से पीछे आ रहे अशोक और कार में सवार चरनजीत सिंह और गुरेंदर सिंह जख्मी हो गए। घायलोें को फौरन पलिया अस्पताल पहुंचाया गया। आरोप है कि कार सवार लोग भागने की फिराक में थे, ग्रामीणों ने रोका तो चालक ने रायफल तान दी। जिससे माहौल बिगड़ गया और ग्रामीणों ने मार्ग पर डनलप, ट्रैक्टर खड़े करके जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संदीप यादव ने लोगों को समझाया। मामला बिगड़ता देख कोतवाल और सीओ भी आ गए। इस दौरान जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब सवा नौ बजे पहुंचे सीओ रामासरे सिंह, एसओ केपी सिंह और सपा नेता वहीद खां, रविअहमद और बेलाकलां के पूर्व प्रधान मूलचंद यादव के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। घायल अशोक के भाई विजय को सीओ ने इलाज और मुआवजे का आश्वासन दिया है। उधर, इस बाबत एसओ पलिया केपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें