फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटैइया गांव में आग से चार घर जले, महिला व किशोर झुलसे      

Mon, 24 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। 
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड में पानी कम होने के बाद ग्रामीणों ने बुझाई आग      
विज्ञापन

जेवर, नगदी समेत घरेलू सामान स्वाहा      

इलाके के इटैइया गांव में बीती रात लगी आग से चार घर जलकर राख हो गए। चारों घरों में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान सहित नगदी व जेवर भी आग की भेंट चढ़ गए। देर रात पहुंची फायर ब्रिगेड में पानी न होने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से एक महिला व उसका पुत्र भी मामूली झुलस गया, जिनका इलाज प्राइवेट चिकित्सक के यहां हो रहा है।       
विज्ञापन

इटैइया गांव में अशोक कुमार पुत्र शारदा प्रसाद के यहां बीती रात आग लग गई। देखते-ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पास के चेतराम पुत्र बाबूराम, अजय प्रकाश पुत्र बाबूराम, अमन पुत्र चेतराम, शारदा प्रसाद पुत्र नारायन के घर को अपने आगोश में ले लिया। देर रात किसी की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड में पानी कम होने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अजय प्रकाश की 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी तथा 10 वर्षीय पुत्र छोटू भी मामूली रूप से झुलस गए। जिनका उपचार प्राइवेट चिकित्सक के यहां कराया गया है। आग में अशोक कुमार की पांच हजार की नगदी, सोने व चांदी के जेवर, चेतराम की तीन हजार की नगदी, सोने, चांदी के जेवर, अमन के पांच हजार रुपए कपड़े व जेवर जल गए। अमन की अभी हाल ही में 12 अप्रैल को सामूहिक विवाह में शादी हुई थी। जिसमें मिला सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। जबकि अजय प्रकाश की ठेलिया व घरेलू सामान तथा शारदा प्रसाद के सोने व चांदी के जेवर व सामान जल गया।  उधर कुछ लोगों के अनुसार पास के प्राइमरी स्कूल में आई बारात में हुई आतिशबाजी से आग लगी है। इस बाबत तहसीलदार भगवानदीन वर्मा ने बताया कि पड़ोस में स्थित प्राइमरी स्कूल में सिसनौर खुटार से बारात आई थी जिसमें हुई आतिशबाजी से घर जले हैं। उन्होंने बताया कि लेखपाल को जांच के लिए भेजा है जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही सहायता आदि की बात की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें