डीएफओ ने गठित की थी टीम, मिली थी शिकायत
वन विभाग की जमीन जोतकर उसपर पिलर लगाने और फेंसिंग करने की शिकायत पर डीएफओ ने टीम गठित की, जिसके बाद टीम ने थाना हजारा गांधीनगर निवासी एक व्यक्ति को वन भूमि पर अतिक्रमण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
डीएफओ दिव्या ने बताया कि वन विभाग की जमीन जोतकर उसपर पिलर लगाने के बाद फेंसिंग किए जाने की मिली शिकायत के बाद उन्होंने एक टीम गठित कर मौके पर भेजी। टीम में शामिल वन दरोगा सतीश कुमार, वन रक्षक दयाराम, रामकुमार उर्फ शेरा, रामपाल यादव, शिवराम आदि वनकर्मियों ने मौके पर जाकर जांच में शिकायत सही पाई। जिसके बाद उन्होंने जमीन पर अतिक्रमण करने वाले सहतूराम पुत्र सरबजीत को गिरफ्तार किया है। डीएफओ ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त को वन अधिनियम के तहत भूमि पर अतिक्रमण करने की धाराओं में जेल भेजा जाएगा।