फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 15 Jun 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा-खीरी।
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
अकेली थी विवाहिता, पति राजस्थान में करता है मजदूरी
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र के माथुरपुर गांव में एक विवाहिता का शव उसी के घर में लटकता मिला। घर में विवाहिता अकेली रहती थी। उसका पति राजस्थान में मजदूरी करता है।
कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर के मजरा गांव माथुरपुर में सुबह जगदंबा गौतम के घर के छप्पर में उसकी 24 वर्षीय पत्नी किरन देवी का शव लटकता मिला। इसकी सूचना मृतका के देवर जगदीश गौतम ने कोतवाली पुलिस को देने के साथ किरन के मायके सुजानपुर में दी। मालूम हो कि मृतका किरन देवी का पति जगदंबा एक माह पहले राजस्थान मजदूरी करने गया था। घर पर वह अकेली थी। मृतका के तीन देवर जगदीश, जगन्नाथ, नागेंद्र हैं जो अलग अलग झोपड़ी बना कर रहते हैं। सभी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। जगदीश ने बताया कि जब वह सुबह 10 बजे खेत से वापस आया तो किरन का शव छप्पर से फांसी के फंदे से लटकता मिला। जगदीश के मुताबिक वह पेट दर्द से परेशान थी इसके चलते उसने फांसी लगा कर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मृतका के पिता जगमोहन गौतम निवासी सुजानपुर ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती वह पूरी तरह ठीक थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
 - 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें