फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पांच घायल

Fri, 14 Aug 2015 07:45 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला मार्ग पर ग्राम दिलावरपुर के पास दो बाइकों की आमने सामने से हुई टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोग जख्मी हो गए।  जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहम्मदी गोला मार्ग पर ग्राम दिलावरपुर के निकट बाइक से गंगाजल लेकर गोला जा रहे जय सिंह और उनकी पत्नी कमला देवी (38) निवासी ग्राम बरैंचा की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे  जय सिंह, उनकी पत्नी कमला देवी तथा दूसरी बाइक पर सवार जोगिन्दर (20) , भतीजी रूनझुन तथा भतीजा मनोज घायल हो गया। जोगिन्दर बाइक से टेढ़ेनाथ  से वापस आ रहे थे।
सूचना मिलते ही एसएसआई राम सिंह पवार ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा। जहां से गंभीर रूप से घायल जय सिंह, कमला देवी, जोगिन्दर और मनोज को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

अस्पताल में गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के लिए 102 नंबर एंबुलेंस की व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी को सूचना दी गई जिस पर जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम मोहम्मदी ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा।
इस दौरान अस्पताल में खासी अफरातफरी मची रही और मरीज परेशान रहे।
इसके अलावा गोला रोड  गोमती मोड़ पर शराब पीकर हंगामा कर रहे शकील और मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों  सरकारी जीप चालक होमगार्ड नरेंद्र कुमार यादव के मना करने बाद भी उससे भिड़ गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें