फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में पांच बाइक सवार जख्मी

Sat, 07 Nov 2015 10:45 PM IST
उचौलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर शनिवार शाम अलग-अलग हादसों में पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र में हाइवे पर शनिवार शाम करीब चार बजे राजानगर कोठी के पास शाहजहांपुर की ओर से जा रहे दो बाइकों में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव धर्माखेङा निवासी एक बाइक पर सवार 50 वर्षीय विष्णुपाल, भुरउ निवासी साहूपुर थाना मैगलगंज और 40 वर्षीय रामचंद्र घायल हो गए। दूसरी बाइक पर साथ चल रहे सीटू और उसका चचेरा भाई 18 वर्षीय धर्मेंद्र निवासी धर्माखेङा मैगलगंज भी उसी ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विष्णुपाल, धर्मेंद्र, रामचंद्र और भूरउ को जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया। मामूली घायल सीटू का यहीं उपचार कराया।
विज्ञापन

घायलों में भुरउ और विष्णुपाल की हालत नाजुक है। हादसे में मामूली जख्मी सीटू ने बताया कि वह लोग शुक्रवार को शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के गांव सुजादपुर में अपनी बहन का रिश्ता तय करने गये थे। वहां रिश्ता तय करने के बाद सभी लोग वापस धर्माखड़ा जा रहे थे। इसके एक घंटे बाद हाइवे पर चौकी क्षेत्र में पापाजी ढाबा के पास हुए दूसरे हादसे में एक अन्य बाइक सवार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन के ताहवरगंज निवासी 45 वर्षीय आशीष कुमार त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हे भी जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें