खीरी थाना क्षेत्र के गांव अमृतागंज में मछली का पैसा न देने पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई, जिसमें मछली दुकानदार घायल हो गया। घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमृतागंज निवासी फुरकान का पुुत्र जैद गांव के बाजार में मछली बेच रहा था, जहां गांव के ही कुछ लोग मछली लेने आए। आरोप है कि गांव के ही दो दबंग युवकों ने मछली उठा ली और पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर जैद ने विरोध किया, तो आरोपी युवक ने चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। इससे जैद गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। पुलिस को दी तहरीर में फुरकान ने आरोप लगाया हैै कि पुलिस ने आरोपी अखिलेश और केसुर के खिलाफ एनसीआर दर्ज करने बाद कोई कार्रवाई नहीं की है।