खीरी थाना क्षेत्र के गांव मझरा गौढ़ी निवासी किसान अवधेश राजपूत के खेत में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से करीब चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसान ने बताया कि घर से करीब दो किमी दूरी पर खेत है। दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। लोगों से जानकारी मिलने पर वह अपने खेत पर गया, लेकिन तब तक फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।