भगवान रंगनाथ के सामने हुई आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
मोहल्ला अर्जुनपुरवा में सोमवार की सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध हालात में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे बचाने के प्रयास में उसका पति भी झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए महिला को लखनऊ रेफर कर दिया है।
अर्जुनपुरवा निवासी प्रकाश वर्मा की पत्नी 48 वर्षीय नीतू वर्मा सोमवार की सुबह संदिग्ध हालात आग लगने से झुलस गई। उनकी चीख पुकार सुनकर पति प्रकाश वर्मा ने किसी तरह आग पर काबू कर उन्हें बचाया। बचाने के दौरान प्रकाश के हाथ झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नीतू वर्मा को लखनऊ रेफर कर दिया हैै। पुत्र जतिन वर्मा ने बताया कि सुबह स्टोव फटने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर उसकी मां झुलस गई।