नीमगांव कस्बा में शनिवार की रात एक घर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसडीएम मितौैली शादाब असलम ने पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत से कोष से मदद दिलाने की बात कही है।
कस्बा निवासी लियाकत की पत्नी मुश्कीन (40) शनिवार की शाम घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान ढिबरी से घर में आग लग गई। बताते हैं कि महिला ने घर का सामान निकालने की कोशिश की, जिसमें वह झुलस गई और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। परिवार वालोें की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं एसडीएम मितौली शादाब असलम ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।