शहर के ईदगाह मोहल्ले में एक भवन का फर्जी तरीके से बैनामा कराने के मामले
में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की
है। यह कार्रवाई एडीएम हरिकेष चौरसिया के निर्देश के बाद की गई है।
पुलिस
के मुताबिक सदर तहसील के उपनिबंधक एमके मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि 28
अगस्त को ईदगाह मोहल्ले की रहने वाली राजकुमारी, उर्मिला, रामलली, कमल
पांडे और रवि सिंह ने इसी मोहल्ले के एक भवन का फर्जी ढंग से छल कपट कर
बैनामा करा लिया। इस मामले में शिकायत मिलने और विभागीय जांच होने के बाद
आरोपियों की करतूत का पता चला। जिसके बाद उपनिबंधक ने अपनी रिपोर्ट
तहसीलदार समेत संबंधित अधिकारियों और एडीएम को सौंपी। जांच रिपोर्ट मिलने
के बाद एडीएम ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दे दिया। शहर
कोतवाल शिवशंभू जायसवाल ने बताया कि आरोपियों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।