फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद टेनी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां।
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दिव्यांग ने लगाया पिटाई करने का आरोप
 गांव जसनगर निवासी दिव्यांग रिजवान अली की पिटाई के मामले में पुलिस ने भाजपा के खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल दिव्यांग का मेडिकल परीक्षण कराया है। उधर, सीओ ने गांव जाकर घटना की जांच की और ग्रामीणों से इस बाबत पूछताछ की। 
मालूम हो कि शनिवार को गांव जसनगर में भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक गांव के ही प्राथमिक स्कूल में होनी थी। खीरी सांसद अजय मिश्रा भी इसमें भाग लेने गए थे। स्कूल की चाबी न देने पर कार्यकर्ताओं और स्कूल के प्रबंध समिति अध्यक्ष के भतीजे दिव्यांग रिजवान अली के बीच कहासुनी हो गई थी। दिव्यांग का आरोप था कि कार्यकर्ताओं और सांसद टेनी ने उनसे मारपीट की। उसके चाचा इम्तियाज जब बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित दिव्यांग ने सांसद को नामजद कर चार अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उधर जानकारी मिलने पर सीओ निघासन आदेश कुमार त्यागी भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि दिव्यांग रिजवान अली की ओर से खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी और चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत दर्ज कर ली गई है। घटना की विवेचना एसएसआई वीपी सिंह को सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें