फरधान थाना क्षेत्र के गांव अटकोनवा निवासी रमेश वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। वहीं घायल रमेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बता दें कि अटकोनवा निवासी रमेश वर्मा शनिवार रात को क्लीनिक से घर से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगाें ने धारदार हथियार से हमला कर गला काट दिया था। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया था। घटना के पीछे की वजह जमीनी रंजिश बर्ताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि रमेश वर्मा के भाई राजू के साले ने सुंदरवल में रमेश को जगह दी थी। इसके बाद रमेश ने जमीन बेच दी थी। इसी को लेकर दो पक्षों में विवाद था। घायल रमेश वर्मा के भतीजे सुधीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।