फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ने ली मासूम समेत तीन की जान

Fri, 16 Sep 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
‌बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- अमीरनगर के कई घरों में है बुखार पीड़ित मरीज
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग बना लापरवाह, नहीं मिल रही सुविधाएं
शुक्रवार को अमीरनगर कस्बे में बुखार पीड़ित दस माह के बच्चे की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत गई, जबकि शुक्रवार को ही खीरी टाउन में एक युवक और पड़रियातुला निवासी युवती की भी बुखार के कारण लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अमीरनगर कस्बे में अभी कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं।
खीरी टाउन। कस्बे के मोहल्ला हनिया टोला निवासी 40 वर्षीय युवराज बिजली विभाग में संविदा पर कार्य करता था। परिजनों के अनुसार युवराज को मंगलवार को बुखार आया था, जिसे लखीमपुर के एक डाक्टर को दिखाया गया था, लेकिन सेहत में सुधार न होने पर युवराज को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहां बलराम की अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार की रात युवराज की मौत हो गई। 
विज्ञापन

अमीरनगर। कस्बा निवासी रवींद्र राठौर के 10 माह के पुत्र छोटा को तेज बुखार आया था। अस्पताल ले जाने से पहले ही छोटा की मौत गई। जबकि रवींद्र का आठ वर्षीय पुत्र शिवम, चार वर्षीय पुत्र अंकुल और छह वर्षीय पुत्री शिवानी भी बुखार की चपेट में है।
गुलरिया/बिजुआ। पड़रिया तुला निवासी अर्जुन लाल वर्मा की बेटी माला वर्मा का चयन 1090 योजना में हुआ था, जिसकी लखनऊ में 26 सितंबर से ट्रेनिंग शुरू होनी है। परिवारीजनों के अनुसार माला सात सितंबर को लखनऊ से घर आई थी। बुखार आने पर माला को गुरुवार को लखीमपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे गुरुवार को ही लखनऊ ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

अमीरनगर के कई घरों में है बुखार का प्रकोप
कस्बा निवासी निरंकार राठौर के यहां ज्योति, मुन्नी, मीरा और नन्ही देवी, शिव कुुमार शर्मा के यहां के सचित शर्मा, सदाप्यारी, नंदकिशोर के यहां सुनीता देवी, राजू, नेहा, मीरा तथा धर्मसिंह के यहां मानसी, सलोनी एवं जोगेन्द्र के यहां रागनी, प्रमोद कुमार शर्मा के यहां मीरा देवी, मुकेश शर्मा, सोमवती, रेनू, आकाश, वीरेन्द्र राठौर के यहां विभा कुमार, सूवी, गीता, मूलचन्द, गयादीन, कृष्ण कुमार बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


जिले में बुखार की रोकथाम के लिए टीमें लगी है। नियंत्रण हो रहा है। इधर बुखार से हुई मौतों की जानकारी मिली है। इन गांवों में फागिंग कराने के निर्देश दिए हैं। अमीरनगर में डॉक्टरों की टीम भेजी जाएगी। 
- डॉ.जावेद अहमद, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें