मोहल्ला अयोध्यापुरी में दो दिन पहले एक महिला को पति ने घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दामाद के खिलाफ ससुर ने तहरीर दी थी। आरोपी अपनी मां पर हमला किया था, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी मारकर घायल कर दिया। पुलिस पूरेे मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के गांव मुकारिमपुर निवासी रामदेश शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि अपनी पुत्री पूनम की शादी लखीमपुर के मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी अमित शुक्ला के साथ की थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके दामाद अमित ने अपनी मां के साथ अभद्रता की और उन्हें मारने की नियत से दौड़ा। यह देख पूनम ने अपने पति को रोकने का प्रयास किया, तो उसने सिलबट्टे से पूनम पर प्रहार कर दिया। कुछ देर चले झगड़े में उसकी मां को भी चोटें आईं। ससुर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दामाद अमित शुक्ला के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सदर कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सिलबट्टा भी बरामद कर लिया गया है।