फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से नाराज बेटे ने  लगाई घारी में आग

Sun, 13 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/मझगईं।
विज्ञापन
दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
युवक को ग्रामीणों ने धुना, पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

भगवंतनगर गांव में पिता से नाराज होकर बेटे ने घारी में आग लगा दी । घारी में रखी साइकिल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह अन्य घरों को जलने से बचाया। आग लगाने वाले युवक को लोगों ने धुनकर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के भगवंतनगर निवासी परशुराम और उसके बेटे नीरज में किसी बात को लेकर शनिवार को झगड़ा हो गया था। आरोप है शाम करीब सात बजे बेटा शराब के नशे में धुत होकर आया और आते ही उसने अपनी ही घारी में आग लगा दी।  देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते घारी में रखी साइकिल और खाद के साथ अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।  ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से अन्य घरों को जलने बचाया। नाराज ग्रामीणों  ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया । ग्रामीणों का कहना है बाप बेटे के झगड़े में सारा गांव जलकर राख हो जाता। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें