फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची का शव कब्र से  निकाला पीएम कराया

Sun, 13 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/मितौली।
विज्ञापन
बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

इलाज के दौरान सात माह पहले मृत बालिका के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है।  
कस्ता कस्बे में गत 15 सितंबर 2015 को एक स्थानीय प्राइवेट क्लीनिक पर कस्बे की ही रहने वाले उत्तम की पत्नी गीता ने अपनी 11 माह की बच्ची शुभी को इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हालांकि उस समय भी परिवारीजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाकर हंगामा काटा था। उस समय समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया गया था। बच्ची की मां गीता ने 156-3 के तहत न्याय की मांग की थी। अब न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डॉक्टर अमित अवस्थी के खिलाफ  मु़कदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए है। साथ ही एसडीएम और सीओ मितौली की मौजूदगी में शव कब्र से निकलवाकर डॉक्टरों के पैनल से पीएम के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम शादाब असलम और सीओ मिथलेश दीक्षित ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर बच्ची के शव को निकलवा कर पीएम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि वह स्वयं घटना की जांच कर रही हैं। फिलहाल डॉक्टर के खिलाफ धारा 304 में मुकदमा दर्ज किया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें