फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुचर्चित डकैती कांड का फरार आरोपी बंदी

Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रवासी भारतीय के स्कूल में हुई डकैती का मामला 
विज्ञापन

शहर से सटे गांव भंसड़िया स्थित सत्यराम गर्ल्स हाईस्कूल कॉलेज में अप्रवासी भारतीय के घर पड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने 10 महीने से फरार चल रहे थाना फरधान क्षेत्र के गांव गुठना बुजुर्ग निवासी राहुल शुक्ला उर्फ संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से सदर कोतवाली के गांव भंसड़िया निवासी कर्नल आरपी सिंह काफी समय तक अमेरिका में रहे थे। कुछ साल पहले वह अपने गांव भंसड़िया लौट आए थे। उन्होंने गांव में ही सत्यराम गर्ल्स इंटर कॉलेज खोला था और उसी में पत्नी शुभ लक्ष्मी के साथ रह रहे थे। पिछले साल तीन नवंबर की रात बदमाशों ने कॉलेज पर धावा बोल दिया था और पिटाई कर नकदी, मोबाइल, जेवर समेत लाखों रुपये का सामान लूट ले गए थे। विवेचना के दौरान छह आरोपी प्रकाश में आए थे, जिस पर पुलिस ने अंकित उर्फ चिंपू, पवन वर्मा और शिवम गुप्ता, राजकुमार और अवधेश उर्फ कुन्ना को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया था, जबकि गुठना बुजुर्ग निवासी राहुल शुक्ला फरार था। एसएसआई जेपी यादव ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार की दोपहर राहुल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें