फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, क्षत-विक्षत शव मिला

Fri, 16 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम को घर से गया था गोला
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कनौजिया कॉलोनी निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसका क्षत-विक्षत शव सीतापुर रोड पर ओयल चौकी क्षेत्र के गांव बाबागंज के पास सड़क पर मिला, जिससे सड़क हादसा मानकर पुलिस जांच कर रही है। जबकि परिवार वाले हादसे को नकारते हुए साजिश की आशंका जता रहे हैं। 
एलआरपी रोड स्थित कनौजिया कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय अवधेश कुमार रस्तोगी उर्फ अट्टू बृहस्पतिवार की शाम चार बजे घर से गोला जाने के लिए निकले थे। इसके बाद शुक्रवार की सुबह परिवार वालों को फोन से अवधेश का शव मिलने की सूचना मिली। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अभिषेक ने बताया कि आखिरी बार मोबाइल से साढ़े आठ बजे बात हुई थी, जब वह गोला से निकले थे। इसके बाद शुक्रवार की सुबह शव को ढोने वाले कमरू ने परिवार वालों को मौत की सूचना दी, तब जानकारी हुई। मृतक के पास से मोबाइल नहीं मिला है। मृतक के पुत्र ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
लखीमपुर खीरी। पांच दिसंबर को मैजिक की टक्कर से घायल गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर मूर्तिहा निवासी 30 वर्षीय महेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिवार वालों ने बताया कि उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। इलाज के लिए लखनऊ जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें