फरधान पुलिस ने किया खुलासा
थाना फरधान पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की गई आठ बाइक बरामद करने का दावा किया है इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो फरार अभियुक्तों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के मामले के खुलासे के प्रयास के दौरान एक संदिग्ध को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उठाया गया था, जिसने पूछताछ में बाइक चोरी की कई घटनाओं का खुलासे किया। पकड़े गए राहुल वर्मा निवासी पिपरिया से मिली जानकारी के आधार पर भंसड़िया निवासी राममूर्ति विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर आठ बाइक बरामद की गई हैं, जिसमें शहर से चोरी की गई बाइक शामिल हैं। इस गिरोह में शामिल दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।