फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा-चंदनचौकी रोड पर बाघ ने बनाया गाय को निवाला

Fri, 20 May 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन विभाग ने रोका आवागमन, कुछ देर बाद खोला गया
विज्ञापन

दुधवा-चंदनचौकी रोड पर एक बाघ ने जंगल में चर रही गाय को निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। काफी देर देखने के बाद बाघ की आहट न मिलने पर गाय के शव को पास में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया। जिसके बाद आवागमन सुुचारू कर दिया गया। 
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के उत्तर सोनारीपुर रेंज के बरबटा बीट के कक्ष संख्या दो में एक बाघ ने जंगल में चर रही एक गाय को अपना निवाला बना लिया। जिससे राहगीरों मे दहशत फैल गई। किसी राहगीर की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के जवानों ने काफी इंतजार के बाद बाघ की कोई आहट न पाकर गाय को गहरे गड्डे मे दफन कर दिया। अनुमान है कि रोड के नजदीक होने के कारण किसी वाहन के आने पर बाघ शिकार छोड़ कर भाग गया। बाघ के आसपास होने की आशंका के चलते वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया लेकिन बाघ की लोकेशन ट्रेस नहीं की जा सकी। बाघ की लोकेशन न मिलने पर आवागमन सुुचारू रूप से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें