फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने पर निरस्त होगा लाइसेंस

Mon, 09 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
relly - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह का रैली निकालकर किया शुभारंभ
विज्ञापन

दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने का प्रस्ताव
उप संभागीय परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर ट्रांसपोर्टर और ड्राइवरों के साथ परिचर्चा की, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव रखे गए। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने कहा कि छोटी-छोटी बातों का सुधार करके हादसों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ट्रक और बसों की फिटनेस पर सतर्कतापूर्वक ध्यान देना होगा। उन्होंने भारी वाहनों की फैक्ट्री मेड बाडी पर जोर दिया और गन्ना सीजन में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल परिसर से सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे सीडीओ अमित सिंह बंसल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद ट्रांसपोर्टर और ड्राइवरों के साथ अधिकारियों ने परिचर्चा की, जिसमें हादसों को रोकने के लिए सुझाव रखे गए। एआरटीओ प्रवर्तन पीके सिंह ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ छह माह कैद की सजा का प्राविधान है। लखीमपुर-हरदोई बस यूनियन के अध्यक्ष मोहन वाजपेयी ने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में साइन बोर्ड (संकेतक) लगाने का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने समर्थन किया। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा, ट्रांसपोर्टर राजू राना, मनमीत सिंह राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें