एसएसबी सोमवार को डिगनियां मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक
कार आई, जिसे चेक किया गया तो उसमें नशीली दवाएं दिखाईं दीं। एसएसबी जवान
कुछ करते इससे पहले ही कार चालक तेज गति से वहां से भाग निकला। उसके भागने
के दौरान एक जवान कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। बाद में करीब तीन
किमी दूर सेड़ाबेड़ा गांव में कार खड़ी मिली। कार और माल को जब्त कर लिया
गया है।
सोमवार की सुबह एसएसबी के सब इंस्पेक्टर प्रवीण राय जवानों के
साथ डिगनिया मोड़ पर कुंआ नंबर छह के पास वाहनो की जांच कर रहे थे। इसी
दौरान वहां एक नीले रंग की कार आई, जिसे जवानों ने रोक कर चेक करना शुरू कर
दिया। एसएसबी के मुताबिक कार में नशीली दवाएं दिखाई दीं। यह देख चालक तेज
गति से अचानक कार को लेकर भाग निकला और उसके भागने के दौरान एक जवान उसकी
चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। एसएसबी जवानों ने पीछा किया तो कार
सेड़ाबेड़ा गांव में लावारिस खड़ी मिली। कार को एसएसबी जवानों ने अपनी
कस्टडी में ले लिया है। एसएसबी के मुताबिक कार की जांच की गई तो उसमें
नशीली दवाएं और कास्मेटिक का सामान मिला। बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द
किया जाएगा। इसकी पुष्टि एसएसबी के प्रभारी कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह ने
की है।
00000000
जब्त किया तमाम रेडीमेड कपड़ा और बर्तन
जांच के
दौरान अलग-अलग व्यापारियाें से मिले तमाम रेडीमेड कपड़े और बर्तनों को
एसएसबी ने बिल न होने के कारण अपने कब्जे में ले लिया है। एसएसबी जवानों ने
व्यापारियों से बिल लाने को कहा है।