डीएफओ साउथ अखिलेश पांडे ने मैलानी रेंज जंगल की पेट्रोलिंग की। इस दौरान रेंज की महुरैना दो कंर्पाटमेंट में उन्हें साइकिलों पर साल का चैला लादकर ले जा रहे तीन लकड़कट्टे दिखाई दिए। वन कर्मियों की टीम देख लकड़कट्टे लकड़ी और साइकिल छोड़कर फरार हो गए।
रेंजर मैलानी डीएस यादव ने बताया डीएफओ के नेतृत्च में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जंगल के अंदर और बाहरी किनारों पर सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को गश्त के दौरान महुरैना दो कंपार्टमेंट में तीन लकड़कट्टे साइकिलों पर साल की लकड़ी का चैला लादकर कर ले जा रहे थे। वन कर्मियों की टीम को देख लकड़कट्टे साइकिलें और लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसमें देबीपुर निवासी कमलेश नामक लकड़कट्टे की पहचान कर ली गई है। दो अन्य आरोपियों की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी। रेंजर ने बताया कि पकड़ी गईं साइकिलें और लकड़ी सीज कर दी गई है। इस मौके पर एसडीओ आरएन मिश्र, रेंजर भीरा राकेश बाबू वर्मा, फारेस्टर राजेश कुमार, माया प्रसाद, सुदर्शन सिंह, सुखपाल सिंह सहित वन कर्मियों की टीम मौजूद रही।