फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने लगाया जाम

Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
jaam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- डीसीओ की वार्ता से संतुष्ट नहीं हुए किसान
विज्ञापन

- करीब चार घंटे बाद खोला जाम, धरना रहेगा जारी 
गन्ना समिति में हुई महापंचायत के फैसले के बाद किसान आखिरकार फिर सड़कों पर उतर आए। मौन जलूस लेकर वह पहले तहसील पहुंचे और वहां तहसीलदार से समस्या का हल चाहा, लेकिन तहसीलदार ने डीसीओ के आने की बात कही। इस पर किसान एक घंटे का समय देकर वापस सोसायटी चले आए और सभा करने के बाद कमल चौराहा, भीरा रोड, स्टेशन रोड जाम कर वहीं बैठ गए। इस बीच तहसीलदार, सीओ ने उनको समझाने की कोशिशें की लेकिन बेकार गईं और किसान जमे रहे। देरशाम डीसीओ आए, लेकिन किसान उनकी बात से सहमत नहीं हुए और रोड पर जाम जारी रहा। बाद में किसानों ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए जाम खोल दिया और धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि इलाके के किसानों ने डिफर संपूर्ण भुगतान, नवीन सत्र के भुगतान की अच्छी किश्त, घटतौली पकड़े जाने के दिन तक सभी पर्चियों में यह वजन शामिल करने की मांग की थी। मांग पूरी न  होने पर किसानों ने नगर में शांति मार्च निकला था। लेकिन इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गईं तो किसानों ने केन सोसायटी में क्रमिक अनशन शुरू कर 17 दिसंबर को फिर महापंचायत का एलान किया था। एलान के तहत शुक्रवार को हुई किसान महापंचायत में तहसील पहुंचने का फैसला किया गया। हजारों किसान तहसील पहुंचे और  तहसीलदार से इन मांगो को रखा, लेकिन तहसीलदार भगवानदीन इस पर कुछ न कह सके। घंटों की वार्ता के बाद उन्होंने कहा कि डीसीओ को बुलवाया गया है। किसानों  ने एक घंटे का समय दिया और सोसायटी चले आए। फिर करीब ढाई बजे उन्होंने कमल टाकीज चौराहे से लेकर स्टेशन तिराहे तक जाम लगा दिया। इस बीच एसओ, सीओ, तहसीलदार उनको मनाने पहुंचे, लेकिन किसान नहीं माने और जाम लगाए रहे। शाम  करीब 4.45 बजे डीसीओ जगदीश चंद यादव आए और सोसायटी पहुंचकर कुछ किसान नेताओं को बुलाया, लेकिन किसानों ने वार्ता करने से इंकार कर दिया। तब करीब आधे घंटे बाद डीसीओ जाम स्थल पहुंचे और कहा कि 22 दिसंबर तक मिल डिफर दे देगी और 25 से नवीन सत्र का भुगतान मिल करेगी। इस पर किसानों ने पूछा कि नवीन सत्र में कितने दिन का भुगतान देंगे तो वह कोई बात नहीं कह पाए और चले गए। किसानों ने 48 घंटे का समय दिया है कि मिल प्रशासन की ओर से बताया जाए कि नवीन सत्र में 31 दिसंबर तक कितना भुगतान किया जाएगा। इसके बाद करीब सवा छह बजे करीब चार घंटे बाद जाम तो खोल दिया लेकिन सोसायटी में धरना जारी रहेगा। जाम खुलने से पलिया-निघासन मार्ग, पलिया-भीरा मार्ग, बाईपास रोड, भीरा रोड पर लगी वाहनों की लंबी लंबी कतारें खत्म हुईं।
विज्ञापन


महिला किसानों ने भी खोला मोर्चा
महिला किसानों ने समाजसेवी सविता तिवारी के साथ मोर्चा खोल दिया। सबसे  पहले उन्होंने तहसील के बाहर सड़क जाम कर धरना दिया और फिर बाद में कमल चौराहे पर जाम लगाकर धरना दिया। 
विज्ञापन


भाकियू अरा. की पंचायत 19 को, धरना जारी
भारतीय किसान यूनियन का डिफर और नवीन सत्र के गन्ना भुगतान की मांग, घटतौली के वजन को पकड़े जाने के दिनांक तक सभी पर्चियों में अंकित किए जाने की मांग को लेकर चीनी मिल गेट पर धरना जारी है। 19 दिसंबर को भाकियू की पंचायत होगी और इसके मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा होंगे। इस धरने में भाकियू पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष का वाहन भी फंसा जाम में
एक कार्यक्रम से होकर वापस जा रहा जिला पंचायत अध्यक्ष का वाहन भी जाम का शिकार हुआ। हालांकि चालक उसको दूसरे मार्ग से लेकर निकल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें