छह महीने की बेटी की दवा लेने जा रहे थे दंपति
जबकि उसकी पत्नी उपासना और छह माह की बच्ची घायल हो गईथाना मैगलगंज क्षेत्र में फत्तेहपुर गन्ना सेंटर के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक थाना पसगवां के कस्बा बरवर निवासी 28 वर्षीय धीरूपाल की मौत हो गई, । घायल पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे खैरबाद (सीतापुर) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना पसगवां के कस्बा बरबर निवासी विश्राम ने बताया कि उनका पुत्र धीरूपाल अपनी पत्नी उपासना को साथ लेकर बाइक से छह माह की बेटी की दवा लेने कोतवाली मैगलगंज के फत्तेपुर जा रहा था। फत्तेपुर से पहले स्थित गन्ना सेंटर के पास उसने लघुशंका करने के लिए सड़क किनारे बाइक खड़ी की। इसी बीच ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पुत्र धीरूपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर चोटें आईं हैं। छह माह की बेटी मामूली रूप से चोटहिल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी को सीएचसी भेजा। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने पत्नी उपासना की हालत गंभीर होने पर उसे सीतापुर जिले के खौराबाद स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।