सोमवार की सुबह मैलानी-बांकेगंज के बीच मानव रहित महुरैना जंगल रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक की गश्त कर रहे रेल कर्मी को 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। रेलकर्मी ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी को मेमो भेज कर सूचना दी है।
सूचना पर स्थानीय पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक अंडर वियर , सफेद कुर्त्ता और इसी रंग का अंगोछा पहने था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की परंतु देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।