फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत

Tue, 23 Feb 2016 06:03 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के गांव पतवारा में साइकिल से अपने घर जा रहे एक युवक को तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

पतवारा निवासी अली रजा के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शमशाद की पलिया में मोबाइल रिपेयरिंग और बिक्री की दुकान है। वह सोमवार को शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर जा रहे थे कि धोबिनपुरवा के पास उधर से तेज गति आ रही एक बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी होकर गिर गए। बताया गया है कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी लेकिन फिर भी आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। लोगों ने मौके पर टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो को पकड़ लिया, लेकिन एक मौके से फरार हो गया। जो पकड़े गए उनमें से भी एक सीएचसी  से भाग निकला। पुलिस ने पलिया खुर्द निवासी सुनील पुत्र सुदर्शन, बलराम पुत्र श्रीराम, रामगोपाल पुत्र लालजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देररात सीएचसी में काफी भीड़ भाड़ रही।

सपा ने एसपी से की मांग, कच्ची शराब पर लगाएं रोक
सपा नेता रेहान खान सीएचसी पहुंचे और एसपी से वार्ता की। उनके मुताबिक एसपी से उन्होंने कहा कि बाइक सवार कच्ची शराब के नशे में धुत थे और इसी के चलते यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने एसपी से पलिया खुर्द आदि गांवों में बन और बिक रही कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग की और एसपी ने भी उन्हें इस पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें