फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने ली जान

Thu, 30 Apr 2015 08:01 PM IST
महेवागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खुर्द में बुधवार को एक युवक की हत्या कर जलाने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब पीने के बाद लेनदेन के विवाद में हत्या की बात कुबूली है। पुलिस ने मृतक के पिता नत्थूलाल की तहरीर पर तीनों अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन

मुड़िया खुर्द निवासी 35 वर्षीय मटरू (बटरू) पुत्र नत्थूलाल को बुधवार को सुबह आठ बजे गांव के ही उसके दोस्त उमाशंकर, सुरेंद्र और जगदीश बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद देरशाम को मटरू का शव मिला था। मृतक के पिता नत्थूलाल ने बताया हैै कि सभी आरोपी उसके पुत्र के गहरे दोस्त थे। अक्सर सभी साथ में बैठते थे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया है कि मटरू और जुगनू ने 100-100 रुपये की कच्ची शराब खरीदी थी, जिसे पीने के बाद मटरू और जुगनू ने अपने हिस्से के रुपये मांगे थे। इस पर उमाशंकर, सुरेंद्र और जगदीश ने विवाद कर दिया, जिसके बाद मटरू की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान जब मटरू बेसुध होकर गिर गया, तो तीनों आरोपियों ने मिलकर मटरू की हत्या कर दी और दारू का खौलता लहन उस पर उड़ेल दिया। एसओ फूलबेंहड़ ने बताया कि सभी ने रूपन के यहां कच्ची शराब पी थी। एसपी अरविंद सेन ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है, जिसके मिलने पर पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें