फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने वकील से की हाथापाई

Tue, 08 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ निघासन।
विज्ञापन
नोकझोंक
विज्ञापन
दबंगों ने वकील से की हाथापाई
विज्ञापन

विरोध में हंगामा, एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
तहसील में भूमि संबंधी मामले में चल रहे एक मुकदमे में दो पक्ष आपस में वकील के तख्त पर ही भिड़ गए। मना करने से नाराज एक पक्ष ने हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहसील में लोगों से घिरता हुआ देखकर हमलावर तमंचा हवा में लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उधर नाराज वकील के समर्थकों ने थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने वकील की तहरीर पर महिला के साथ चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
मंगलवार को सर्वेश गुप्ता अपने तख्त पर बैठे हुए थे। इसी बीच मुवक्किल मंजीत सिंह और हरजीत सिंह दिन में करीब तीन बजे आए और अपने भूमि संबंधी जानकारी हासिल करने लगे। इसी बीच विपक्षी गुरचरन सिंह और उसकी बीवी मंजीत कौर अपने  लड़कों सतनाम सिंह और रंजीत सिंह के साथ वहां आ धमके और मंजीत सिंह पर सुलह  का दबाव बनाने लगे। इसी बात को लेकर तख्त पर ही दोनों पक्ष भिड़ गए। वकील सर्वेश गुप्ता ने तख्त से बाहर जाकर विवाद करने की बात कही। इससे नाराज गुस्साए गुरचरन सिंह आदि ने सर्वेश गुप्ता पर ही चाकू और डंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अन्य साथी वकील राहुल गुप्ता और छोटेलाल भी आ गए। हमलावरों ने उन लोगों को भी नहीं बक्शा। वकीलों के आ जाने पर रंजीत सिंह ने तमंचा निकाल लिया और लोगों को धमकाते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कस्बे के साप्ताहिक बाजार से उसे दबोच लिया। उधर नाराज वकील के समर्थक थाने पहुंच गए। वहां पर उन लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने सर्वेश गुप्ता की तहरीर पर गुरचरन सिंह, मंजीत कौर, सतनाम सिंह और रंजीत सिंह के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मंजीत कौर, गुरचरन, और सतनाम को हिरासत में लिया है। प्रभारी ‌
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश यादव का कहना है ‌क‌ि मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपी हिरासत में है। एक आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। दहशत फैलाने वालों को कतई बक्शा नहीं जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें