फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खींचकर दलित युवती  के साथ दुराचार का आरोप 

Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बांकेगंज।
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
यूपी 100 ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा 
विज्ञापन

 पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला ने गांव के ही एक युवक पर 20 वर्षीय पुत्री को घर में खींचकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला की सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने आरोपी युवक को थाना पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन

पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी पुत्री रविवार की सुबह करीब 10 बजे किसी काम से गांव में गई थी। इस दौरान गांव के ही युवक ने उसकी पुत्री को दबोच लिया और घर के अंदर घसीट ले गया। जहां उसके साथ दुराचार किया। पुत्री के विरोध करने पर मारपीट की। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटी पुत्री जब घर पहुंची और घटना बताई तो उनके होश उड़ गए। महिला ने मोबाइल से यूपी 100 घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपी, पीड़िता, उसकी मां को जीप में बैठाकर थाना मैलानी ले गई। एसओ अजय यादव ने बताया मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें