फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त चेकिंग में पकड़ी डग्गामार बस, सीज

Sun, 16 Apr 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त चेकिंग में पकड़ी डग्गामार बस, सीज
विज्ञापन

एआरएम ने एक ही बस में दो बार पकड़ा परिचालक का भ्रष्टाचार
एआरएम और एआरटीओ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर लखनऊ से लखीमपुर आ रही एक डग्गामार बस को पकड़ लिया। एआरटीओ ने बगैर परमिट के सवारियां ढो रही बस को सीज करके हरगांव पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। वहीं एआरएम ने रोडवेज बसों की चेकिंग में एक परिचालक द्वारा दो अलग अलग रूटों पर किए गए भ्रष्टाचार के मामले का पकड़कर उसे रूट ऑफ कर दिया।
विज्ञापन

एआरएम वीके गोस्वमी ने बताया कि एआरटीओ पंकज सिंह के साथ सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर चेकिंग की गई। इस दौरान लखनऊ से लखीमपुर आ रही एक बस को डग्गामारी करते हुए हरगांव में पकड़ा गया, जिसे सीज करके हरगांव पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गोला और लखीमपुर डिपो की तीन बसों की चेकिंग में परिचालक द्वारा तीन यात्रियों के टिकट नहीं बनाए जाने का मामला मिला। उन्होंने बताया कि यूपी 31 टी 7998 बस को सीतापुर रूट पर चेक करने पर उसमें सीतापुर से लखीमपुर आ रहे एक यात्री का टिकट नहीं बना मिला। वहीं जब इस बस को रामापुर के पास दोबारा चेक किया गया तो फिर से उसमें नकहा से लखीमपुर के तीन यात्रियों के टिकट नहीं बने मिले। एआरएम ने बताया कि एक ही परिचालक द्वारा दो अलग अलग रूटों पर भ्रष्टाचार करने का मामला पकड़ा गया है, जिस पर परिचालक रूट ऑफ कर दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें